
डे लाइफ डेस्क
www.daylifenews.in
जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस -ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन, राजस्थान प्रदेश कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण ज्वाइनिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। वार्ड नं. 114, विधानसभा किशनपोल के पूर्व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी राजस्थान प्रदेश सचिव नवाब बख्श पुत्र वहीद बख्श ने अपने सभी समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर AIMIM की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करवाई
AIMIM राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी जनाब बाबू भाई फ्रिज वाला ने सभी साथियों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर AIMIM परिवार में स्वागत किया।
ज्वाइन करने वाले साथियो में नवाब बख्श पुत्र वहीद बख्श – वार्ड नं. 114, जिया उद्दीन कॉलोनी, चार दरवाजा, असरार कुरैशी, शेजाद कुरैशी, आमिर कुरैशी, मोहिद, जैद खान, आसिफ कुरैशी,आफताब कुरैशी, फैजान कुरैशी, जैद मिर्जा, अकरम कुरैशी, वसीम अकरम कुरैशी, मो. आवैस, नावेद कुरैशी, नज्जू कुरैशी, रिजवान कुरैशी है।
नवाब बख्श ने कहा कि कांग्रेस ने 5 साल तक सिर्फ वोट की राजनीति की। अब हक, इंसाफ और विकास के लिए हम AIMIM के साथ हैं।”
AIMIN राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जमील अहमद खान के नेतृत्व में हम जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 114 से मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। यह जानकारी बाबू भाई फ्रिज वाला समाजसेवी व प्रदेश उपाध्यक्ष AIMIM राजस्थान ने दी है। (प्रेस नोट)