
www.daylifenews.in
गुरुग्राम। एअर इंडिया ने अपने बदलाव की यात्रा में एक और कदम बढ़ाया है, जिसके तहत डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एअर इंडिया के बोइंग 787 फ्लीट के लिए इलेक्ट्रॉनिक टेक्निकल लॉगबुक (ईटीएल) को मुख्य टेक्निकल डॉक्यूमेंट के रूप में इस्तेमाल करने की मंज़ूरी दे दी है। साथ ही बोइंग 777 फ्लीट में भी इसे लागू करने की इजाज़त दी गई है। इस मंजूरी से संचालन के परफोर्मेन्स, सुरक्षा, विश्वसनीयता और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की एअर इंडिया की प्रतिबद्धता और मज़बूत होगी। साथ ही यह कदम एअर इंडिया को टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड, आधुनिक ग्लोबल एयरलाइन के रूप में और मजबूती से स्थापित करेगा। एअर इंडिया में इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जेरेमी यू जिन किट ने कहाः “कागज़-आधारित प्रक्रियाओं को रियल-टाइम डिजिटल जानकारी में बदलकर, हम संचालन की क्षमता, रखरखाव और नियमों के अनुपालन को बेहतर बना रहे हैं तथा अपनी इंजीनियरिंग एवं ऑपरेशन्स टीमों को तेज़ी से फ़ैसले लेने में सक्षम बना रहे हैं।”