एअर इंडिया टॉप 5 समय की पाबंद ग्लोबल एयरलाइंस में शामिल

www.dalifenews.in
गुरुग्राम। एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम ने जून 2026 में एअर इंडिया को दुनिया की चौथी समय की सबसे पाबंद एयरलाइन का दर्जा दिया है। यह भरोसेमंद संचालन और शेड्यूल के अनुपालन पर एयरलाईन के लगातार फोकस को दर्शाता है। सिरियम द्वारा जून 2026 में जारी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस रिपोर्ट के अनुसार, इस माह के दौरान एअर इंडिया 15,135 उड़ानों को ट्रैक किया गया, जिनमें से 86.85 उड़ानें समय पर पहुंची। इसी तरह 86.23 फीसदी उड़ानें समय पर रवाना हुईं और एयरलाईन ने 99.7 फीसदी का कंप्लीशन फैक्टर भी दर्ज किया, यानि लगभग सभी शेड्यूल्ड उड़ानें योजना के अनुसार संचालित हुईं। यह रैंकिंग संचालन की मज़बूती, नेटवर्क की बेहतर प्लानिंग तथा डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल संचालन में एअर इंडिया द्वारा लगातार किए जा रहे निवेश को दिखाती है। भारत के दो सबसे बड़े एयरपोर्ट्स – दिल्ली और मुंबई – के ज़रिए बड़ी संख्या में डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल कनेक्शन का संचालन करने वाली हब-एंड-स्पोक नेटवर्क एयरलाइन के रूप में एअर इंडिया संचालन की मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *