
मध्य प्रदेश महासचिव श्रीमती स्मृति भट्ट को मिली झाबुआ जिले की संयोजक के रूप में भी जिम्मेदारी
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
झाबुआ (मध्य प्रदेश)। अखिल समाज सेवा दल की महत्वपूर्ण बैठक आज झाबुआ स्थित श्री विघ्नहरा पार्श्वनाथ जिनालय में संपन्न हुई। केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्वयंसेवी संस्था अखिल समाज सेवा दल ट्रस्ट देशभर में सक्रिय है।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ. यसवंत भंडारी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार नायक द्वारा जिनालय में पूजा-अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीमती स्मृति भट्ट को मध्य प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए झाबुआ जिले का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।
इस अवसर पर झाबुआ पधारे राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक का वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
यह निर्णय राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ. यसवंत भंडारी एवं राष्ट्रीय मुख्य व्यवस्थापक डॉ. जयेंद्र बैरागी की गरिमामयी उपस्थिति में लिया गया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, गुढ़ रीवा म.प्र. ने बताया सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्रीमती स्मृति भट्ट को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।