इंटरनेशनल एस्ट्रोनोमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स ओलम्पियाड फाइनल में एलन स्टूडेंट्स

www.daylifenews.in
कोटा। होमी भाभा सेंटर फाॅर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई) की ओर से आयोजित 19वें इंटरनेशनल एस्ट्रोनोमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स ओलम्पियाड (आईओएए) 2026 के ओरियंटेशन एण्ड सलेक्शन कैम्प के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। एक बार फिर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स इंटरनेशनल ओलम्पियाड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एलन कोटा के प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि 19वें इंटरनेशनल एस्ट्रोनोमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स ओलम्पियाड (आईओएए) 2026 के लिए आयोजित ओरियंटेशन कम सलेक्शन कैम्प में देशभर से शामिल 51 में से 5 स्टूडेंट्स की भारतीय टीम का चयन किया गया। इस टीम में 5 में से 3 स्टूडेंट्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से है। इनमें एलन क्लासरूम कोर्स से अर्नव सेहरावत, प्रांजल दीक्षित और वर्कशाॅप से हर्षिल अमित कुमार पटेल शामिल है। ये स्टूडेंट्स 25 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक हनोई वियतनाम में होने वाले फाइनल में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *