अमित कल्याणी ने कल्याणी स्टील्स के चेयरमैन का पदभार संभाला

www.daylifenews.in
मुंबई। इंजीनियरिंग-ग्रेड के विशेष स्टील बनाने वाली प्रमुख कंपनी और कल्याणी समूह का हिस्सा कल्याणी स्टील्स लिमिटेड ने अमित कल्याणी को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की। यह नेतृत्व परिवर्तन की एक पूर्व नियोजित प्रक्रिया है, जिसके तहत डॉ. बाबासाहेब कल्याणी अपना पद छोड़ रहे हैं। वे कंपनी की स्थापना के समय से ही इसके चेयरमैन रहे हैं। कल्याणी स्टील्स लिमिटेड के चेयरमैन (नामित) अमित कल्याणी ने कहा, “चूंकि भारत की विनिर्माण आकांक्षाओं के लिए ऐसे मटीरियल की जरूरत है जो अधिक पर्यावरण-अनुकूल (ग्रीन), स्मार्ट और विश्व-स्तरीय हों, इसलिए हम ग्रीन स्टील, एडवांस्ड मटीरियल और डिजिटलाइज्ड ऑपरेशंस की दिशा में अपनी यात्रा को तेज करेंगे। साथ ही, हम रणनीतिक क्षेत्रों और वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करेंगे”डॉ. बाबासाहेब कल्याणी ने कहा, “अमित की सक्रिय भागीदारी ने कंपनी की विकास रणनीति पर गहरा प्रभाव डाला है।”भारत फोर्ज लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कल्याणी 25 वर्षों से अधिक समय से कल्याणी समूह के व्यवसायों से गहराई से जुड़े रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *