अशोक लेलैंड ने वाहन फाइनेंसिंग के लिए यूको बैंक से साझेदारी की

www.daylifenews.in
मुंबई। हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख भारतीय कंपनी और देश की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता, अशोक लेलैंड ने अपने ग्राहकों के लिए रणनीतिक वाहन फाइनेंसिंग पार्टनरशिप करने के मकसद से यूको बैंक के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह एमओयू अशोक लेलैंड के वाइस प्रेसिडेंट-फाइनेंस, नीलकंठन और यूको बैंक के ज़ोनल हेड (चेन्नई), आर. एस. अजित के बीच साइन किया गया। अशोक लेलैंड के होल-टाइम डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, के एम बालाजी ने कहा, “यह रणनीतिक साझेदारी देश भर के व्यवसायों के लिए हमारे कमर्शियल वाहनों की इनोवेटिव रेंज को और अधिक सुलभ बनाकर हमारी बाजार में मौजूदगी को और मजबूत करेगी।” अशोक लेलैंड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मीडियम व हेवी कमर्शियल व्हीकल्स की नेशनल हेड (सेल्स), माधवी देशमुख ने कहा, “यूको बैंक के साथ हमारी साझेदारी, आकर्षक और सुविधाजनक फाइनेंसिंग समाधानों के जरिए हमारे इंडस्ट्री-लीडिंग कमर्शियल व्हीकल्स को ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने की दिशा में एक अहम कदम है।” यूको बैंक के ज़ोनल हेड (चेन्नई), आर. एस. अजित ने कहा, “अशोक लेलैंड के साथ यह साझेदारी आसान और खास तौर पर तैयार किए गए फाइनेंशियल समाधानों के जरिए व्यवसायों को सपोर्ट करने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *