
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य लाभ और निःशुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं की पेशकश करने वाले एक प्रीमियम बचत बैंक खाते ‘बॉब सीनियर सिटीज़न विशेष सम्मान’ के शुभारंभ की घोषणा की। यह खाता 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य उनके समग्र स्वास्थ्य एवं वित्तीय समृद्धि में वृद्धि करना है। डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “‘बॉब सीनियर सिटीज़न विशेष सम्मान’ के साथ, हमने स्वास्थ्य से जुड़े फ़ायदे, डोरस्टेप बैंकिंग सुविधाएं तथा बैंकिंग एवं जीवनशैली से संबंधित कई लाभ एक साथ प्रदान करने वाली एक प्रीमियम पेशकश की है।”