बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ओवरसीज बॉन्ड जारी करके जुटाए 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत के अंतरराष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने 4 अरब डॉलर के मीडियम-टर्म नोट प्रोग्राम के अंतर्गत, 3-वर्षीय और 5-वर्षीय सीनियर अनसिक्योर्ड फिक्स्ड रेट नोट्स के माध्यम से 700 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। गिफ्ट सिटी स्थित बैंक की इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर बैंकिंग इकाई द्वारा जारी किए गए इस इश्यू को निवेशकों से अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ है और ऑर्डर बुक 2.67 अरब डॉलर के अधिकतम स्तर तक पहुंची, जो पिछले इश्यू की तुलना में लगभग 3.8 गुना अधिक मांग को दर्शाती है। डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “हमारे 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड इश्यू को निवेशकों से मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया, बैंक पर बाज़ार के सुदृढ़ विश्वास, हमारी वित्तीय मजबूती और स्पष्ट कार्यनीतिक दिशा को दर्शाती है। हमारे द्वारा उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की मजबूत भागीदारी के साथ-साथ हासिल की गई प्रतिस्पर्धी कीमत, हमारे फंडिंग आधार में विविधता लाने और हमारे व्यवसाय से जुड़ी दीर्घकालिक प्राथमिकताओं का समर्थन करने की हमारी क्षमता को सुदृढ़ बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *