चैलेंजर बॉयज 53 रन से विजेता

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। मेरा अधिकार संस्था की ओर से विद्याधर नगर स्टेडियम ग्राउंड में क्रिकेट टीम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर राजपूताना रॉयल्स और चैलेंजर बॉयज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैलेंजर बॉयज टीम ने 53 रन से जीत हासिल की। विजेता टीम के खिलाड़ी क्षेयास सिंह राजपूत, प्राशुक जैन और यशराज वर्मा को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, दोनों टीमों के खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें खेल भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खेमचंद बुनकर, दिव्यांश सेन, सूरज जी पंडित, अविश गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, आयुष सोनी सहित समस्त टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *