
लेखिका : लता अग्रवाल
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
www.daylifenews.in
जिस दिन माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने बेरोजगार युवाओं को कॉक्रोच कह दिया। युवाओं को अपना अपमान लगा, उनका कहना है कि रोजगार देने का काम तो सरकार का है। इस पार्टी की शुरुआत मई 2026 में राजनीतिक, रणनीतिकार अभिजीत दीपके द्वारा की गई थी। उनका कहना है की नीट पेपर लीक और अन्य प्रतियोगी परीक्षा में धांधली सीबीएसई के विद्यार्थी को दूसरे की आंसर शीट दे देना आदि को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं।
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता वैज्ञानिक और शिक्षा सुधारक, वांग चूक जंतर मंतर पर उनके समर्थन में अनशन पर है उनकी हालत नाजुक है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है उनके हालात बिगड़ती जा रही है और उनका कहना कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे वह अनशन नहीं तोड़ेंगे और बीजेपी सरकार के तो कोई असर नहीं हो रहा है दो शब्द भी मोदी ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा है।
परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सीजेपी ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को विशाल संसद मार्च की घोषणा की है। कुछ दिनों में ही 3,50,000 आधिकारिक रूप से पंजीकरण प्राप्त कर लिया है। इंस्टाग्राम पर उनके 3 करोड़ फॉलोअर्स हैं और यह आंदोलन केवल डिजिटल दुनिया तक ही सीमित नहीं हैं जमीनी स्तर पर भी कई गतिविधियां की है और संसद मार्च में 20 जुलाई को लगभग डेढ़ लाख लोगों के इकट्ठे होने की संभावना है लेकिन माननीय मोदी जी पर कुछ असर नहीं हो रहा है। सोनम वांगचुक की हालत नाज़ुक है पर मोदी मस्त है वैसे भी इस देश के हालात के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। क्योंकि उनको तो विश्व भ्रमण से ही फुर्सत नहीं है वो तो कभी कभी घुमने भारत आ जाते हैं।
अब इन युवकों की बेइज्जती का आलम देखिए पहले उनको कॉकरोच कहा गया, उसके बाद शिक्षा मंत्री ने फरमाया कि ये तो दहशतगर्द है। देश के टुकड़े टूकडे करने वाली गेंग है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ उसमें उस पत्रकार ने पूछा कि आपके मंत्रालय के नीट पेपर लीक पर लाखों युवा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री का जवाब सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। कहा टुकड़े टूकडे गेंग के सदस्य है धरना प्रदर्शन करना इनका मौलिक अधिकार है उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। धरना प्रदर्शन का उद्देश्य क्या है, वो उचित है, उसको कैसे रखा जा सकता है ये कोई विद्यार्थी है क्या? इससे ज्यादा अपमान हमारे देश के निर्माण करने वाले भविष्य का और क्या होगा।
वांग चूक की गंभीर हालत को देखकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय सरकार को आदेश दिया है कि सोनम वांग चुक का इलाज करवाया जाए। जैसे भी हो, जिस तरह हो। सोनम का इलाज पूरी तरह से करवाया जाए जैसे भी हो उनकी तबीयत ठीक होनी चाहिए। आम जनता के जीवन की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। देखिए हाइकोर्ट के आदेश के बाद हमारी भ्रष्ट जनता पार्टी क्या करती है? आप लोगों को लगता है सरकार आदेश मानेगी या फिर कोई नया बखेड़ा करेगी!(लेखिका के अपने विचार हैं)