घाटी वाले बाबा के वार्षिक कूल की रस्म के साथ में सम्पन्न

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत अल मशरूफ मारूफ सैय्यद जुल्फिकार अली शाह साहब रह. (घाटी वाले बाबा), आमेर, जयपुर का 3 दिवसीय सालाना उर्स कूल कि रस्म के साथ में विधिवत सम्पन्न हो गया है।
दरगाह के मुतवल्ली व सज्जादा नशीन मो. यूनुस खान चिश्ती और नायब मुतवल्ली मसनद नशीन मो. सरफराज चिश्ती साबरी ने बताया कि 31 अगस्त 2026 बरोज़ सोमवार की रात इशा बाद मीलाद शरीफ हुई जिसमे ख़ुदा के हुकम व मुहम्मद साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही गईं। इसी प्रकार 1 सितंबर 2026 बरोज़ मंगलवार की रात इशा बाद चादर पेश की गईं व महफिले समां हुई जिसमे बाबा की मान मनुहार की गईं।
इसी प्रकार 2 सितंबर 2026 बरोज़ बुधवार फजर नमाज़ के बाद कुरान ख्वानी हुई इसके बाद में सुबह 10 बजे फातहा कुल की रस्म व लंगर हुआ। उल्लेखनीय है कि इस दरगाह पर हर मजहब के लोग आकर अपनी मुरादें मांगते हैं और यह दरगाह हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *