


राजस्थान पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग स्टेट एडवाइजरी कॉउन्सिल
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट एडवाइजरी कॉउन्सिल में अब्दुल लतीफ़ (आरको) को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। यह जिम्मेदारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी एवं एम.डी. चोपदार प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने दी है।
यह समाचार सुनकर अब्दुल लतीफ़ (आरको) ने आभार व्यक्त एवं विश्वास दिलाया कि इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाउंगा। विभिन्न संस्थानों ने आरको का स्वागत किया।
प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत, प्रदेश कार्यालय जयपुर में अब्दुल लतीफ आरको का प्रदेश कांग्रेस कमेटी एडवाइजरी में मेंबर बनाए जाने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत के रमजान भाई, आरिफ करौली, हनीफ भाई तथा शाहिद भाई पूर्व मेंबर हज कमेटी ने साफा पहनाकर, माला पहनाकर बधाई दी।