


www.daylifenews.in
पृथ्वी दिवस पर एल पी एस विकास संस्थान द्वारा युवाओं के सहयोग से हनुमान जी की डूंगरी भोपाला में 70 किलो पोलोथिन एकत्रित कर संस्थान के प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा ने संदेश दिया कि पृथ्वी को दूषित करने में पालिथीन सबसे बड़ा सहयोग है, हमें प्लास्टिक का बहिष्कार करना चाहिए, बढ़ती जनसंख्या, वनों के बढ़ते विनाश, आधुनिक विकास और विज्ञान के प्रयोगों ने लगभग 96 प्रतिशत भूमि को दूषित कर दिया, यही नहीं 46 प्रतिशत भूमि बंजर हो चुकी है। बढ़ते प्रदूषण से एक तरफ़ मौसम परिवर्तन, वर्षा की अनिश्चितताओं कों झेलना पड़ रहा है दुसरी तरफ कृषि उत्पादन पर संकट मंडराने लगे हैं, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमें सर्वाधिक वृक्षारोपण, वनस्पतियों को संरक्षण के साथ पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर रखने की जरूरत है। कार्य क्रम के तहत् गजानंद शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।
जानकी परिवार ढिगारिया से नव दम्पति में बंधन में बंधे डा अजीत शर्म तथा उनकी नव विवाहित पत्नी ने परिवार के साथ बरगद के पेड़ों में पानी डालकर मनत मांगीं, सर्वाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया। डॉ अजय शर्मा पवन शर्मा दीपक शर्मा सोनू भोमिया पुलकित ( सरपंच) केशव आदि मौजुद रहें।