
स्टाफ को आमजन को योजनाओं व सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश
सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। गढ़हिम्मतसिंह स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें केंद्र की विभिन्न गतिविधियों और नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में औषधालय प्रभारी वैद्य मनोज गुप्ता ने स्टाफ को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र पर आने वाले नागरिकों को उपचार के साथ सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी देकर उनका अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए।
उन्होंने कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने तथा केंद्र की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया। बैठक में नियमित स्वास्थ्य गतिविधियों और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।
इस दौरान कंपाउंडर रामनिवास मीना, परिचारिका अनीता मीना, एएनएम सरिता मीना, आशा सहयोगिनी कमलेश जांगिड़, पूनम कुमारी, अनिता साहू, पूनम सैनी, उषा देवी तथा योग प्रशिक्षक बृजमोहन शर्मा व शोभा शर्मा सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।