तोपचीवाड़ा की क्षतिग्रस्त नाली हुई दुरुस्त नगर पालिका का जताया आभार

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर के मोहल्ला तोपचीवाड़ा में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी नाली को नगर पालिका एवं ठेकेदार रणवीर सिंह की त्वरित पहल पर ठीक करवा दिया गया। नाली टूटने से क्षेत्रवासियों को आवागमन एवं जल निकासी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगों द्वारा समस्या से नगर पालिका एवं ठेकेदार रणवीर सिंह को अवगत करवाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और क्षतिग्रस्त हिस्से को पूरी तरह उखाड़कर दोबारा मजबूत तरीके से निर्माण कराया गया। नाली का पुनर्निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद नफीस बानो सहित अन्य स्थानीय नागरिकों ने ठेकेदार रणवीर सिंह एवं नगर पालिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में तत्परता जनता का विश्वास मजबूत करती है। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था अब उनकी समस्याओं का समाधान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *