जाफर लोहानी की खबर
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नगरपालिका में सफाई व्यवस्था नहीं होने से नाराज लोगों ने अधिशाषी अधिकारी प्रवीण शर्मा को अवगत करवाया।
इस दौरान एडवोकेट अशोक व्यास ने कहा कि वर्तमान में सफाई व्यवस्था बिल्कुल अव्यवस्थित हो रही है। और जगह जगह पर कचरे के ढेर लगे हुए है।जिसके निस्तारण के लिये अधिशाषी अधिकारी से मिलकर सफाई व्यवस्था सही और दुरुस्त करवाने के लिऐ कहा तब उन्होंने आश्वाशन दिया है की जल्द ही कचरा उठाने वाले टेंपो की संख्या बढ़ा कर सफाई व्यवस्था में सुधार किया जायेगा।
इस दौरान लोगो का कहना है कि शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था नगर पालिका के दावों की पोल खोल रही है। सबसे बड़ा त्योहार दिवाली फेस्टिवल करीब है, इसके बावजूद शहर के हर गली मोहल्ले गंदगी से अटे पड़े हैं। जबकि नगर पालिका ने अभियान की शुरुआत भी की है। लेकिन शहर में सफाई नजर नहीं आ रही।
कई वार्ड का बुरा हाल सफाई के मामले में शहर के सभी करीब 25 वार्डों में से कई वार्डो का बूरा हाल है। अभियान के तहत अब तक शामिल किए गए वार्डों की बात की जाए तो अधिकतर वार्डों में अभियान के तहत सफाई हो चुकी है। परंतु किसी भी वार्ड में सफाई नजर नहीं आ रही है।
गंदगी के लगे ढेर, नाक बंद कर गुजरते हैं लोग
शहर के अनेक वार्डों में फैला कचरा बदबू मार रहा है। इसके चलते लोगों को नाक बंद कर गुजरना पड़ता है। वहीं, वहां के निवासियों के लिए तो जीना दूभर हो रहा है। इस कचरे में पशु मुंह मारते रहते हैं।
फैल रही बीमारियां
शहर में सफाई अभियान चलाने का सबसे अहम मकसद था डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण करना। परंतु बदबू मारता कचरा लोगों को उल्टा बीमार कर रहा है
अभियान में दिए आदेशों की उड़ती धज्जियां : कई वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही।, कचरा रोजाना नहीं उठ रहा।, कहां-कहां कचरा पड़ा है, उन स्थानों का नियमित रूप से सर्वे नहीं।, शहर के अनेक वार्डों में नालियां गंदगी के कारण बंद हो गई।, कई मोहल्ले में जला हुआ मोबिल एवं लार्वा रोधी दवाइयां नहीं डाली जा रही।, केवल झाड़ू लगाकार इतिश्री की जा रही है। विलायती कीकर, आक, झाड़-झंखाड नहीं काटा जा रहा।, शहर के कई चौराहों पर नहीं हैं कचरा पात्र।