शाहपुरा विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक

‘चलो दिल्ली’ जन मार्च को लेकर चर्चा
www.daylifenews.in
शाहपुरा/मनोहरपुर (जयपुर)। लोकप्रिय विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ‘चलो दिल्ली’ जन मार्च और महारैली को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। जन मार्च का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना तथा देश के हित में जनआवाज बुलंद करना है।
विधायक मनीष यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस नाथूलाल सैनी एवं समस्त पार्षदगण एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *