FFIA 2026 अवार्ड्स 26 दिसंबर को मुम्बई में होगा

पिछले FFIA अवार्ड्स की तस्वीरें
www.daylifenews.in
मुंबई/जयपुर। 26 दिसंबर को फिल्म नगरी मुम्बई एक ग्लोबल प्लेटफार्म पर फीचर फिल्म्स आइकॉनिक अवार्ड्स 2026 (FFIA 2026) समारोह का आयोजन होगा। जिसमें फिल्म्स, फ़िल्मी हस्तियों, एक्टर, एक्ट्रेसस और फिल्म से जुड़े विभिन्न वर्ग के लोगों को जूरी के निर्णयानुसार अवार्ड्स प्रदान किये जायेंगे।
इस अवसर पर देश विदेश के जानेमाने उद्योगपति, बुद्धिजीवी, अनेक सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व अतिथि अवार्ड्स समारोह में चार चाँद लगाएंगे।
ग्लोबल प्लेटफार्म पर समारोह
‘फीचर फिल्म्स आइकॉनिक अवार्ड्स’ (FFIA) का उद्देश्य भारत के क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों को हिंदी फिल्म उद्योग के साथ एक ही मंच पर लाना है। क्षेत्रीय फिल्मों के बढ़ते महत्व और क्षेत्रीय सिनेमा की कई फिल्मों के व्यावसायिक प्रदर्शन व प्रभाव को देखते हुए, अब समय आ गया है कि हम फिल्मों के बीच उनकी भाषा या हमारे विशाल देश की भौगोलिक सीमाओं के आधार पर भेदभाव करना बंद करें। FFIA इसी दिशा में एक छोटा सा कदम है।
मुख्य उद्देश्य सिनेमा को एकजुट करना
एक ऐसी राष्ट्रीय सिनेमाई पहचान बनाना, जो भारतीय कहानी कहने की पूरी विविधता को दर्शाती हो, अलग-अलग संस्कृतियों के प्रति समझ और सम्मान को बढ़ावा देती हो, और हर फिल्म निर्माता को आगे बढ़ने का समान अवसर देती हो। हम देश भर के फिल्म निर्माताओं, प्रोड्यूसर्स, कलाकारों, बॉलीवुड हस्तियों, इंडस्ट्री के पेशेवरों और सिनेमा प्रेमियों को इस साझा सफर में हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं। क्योंकि जब हम सिनेमा को भाषाओं के आधार पर बांटना बंद कर देते हैं, तब हम इसके असली रूप का जश्न मनाना शुरू करते हैं—जो कि भारत की अपनी आवाज़ है।
समारोह की जानकारी देते हुए शाहिद कुरैशी ने बताया कि हम पहले भी (FFIA ) के बैनर तले मुम्बई में फ़िल्मी हस्तियों का सम्मान कर चुके हैं जो काफी चर्चित एवं सफल रहे है। यह देखते हुए फ़िल्मी दुनिया की शख्सियतों ने हमें इस समारोह को कंटीन्यू रखने की सलाह दी और हमारी टीम पूरे साल भर के लेखे जोखे को ध्यान में रखते हुए इस प्रोग्राम का सफल आगाज़ करती है। इस समारोह के मीडिया सलाहकार के रूप में पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान (जयपुर) कार्य भार देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *