खादरसा महाराज के भंडारे को लेकर कमेटियों का गठन

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। निकटवर्ती ग्राम जाजे कला की ऊँची डूंगरी पर विराजमान हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक खादरसा महाराज का हर साल कि भांति एक दिवसीय वार्षिक मेला व भंडारा मंगलवार 15 सितंबर 2026 को होगा। इस विशाल विशाल भंडारे की सफलता के लिए इसकी तैयारियां जोर शोर से की जारही है।
आपसी प्रेम स्नेह व भाईचारे को प्रगाढ़ करते हुए कमेटी सदस्यों की सामूहिक मीटिंग का आयोजन हर सहाय नेता की अध्यक्षता में किया गया। मीटिंग में भंडारे की सफलता को लेकर विचार-विमर्श कर निम्न कमेटियों का गठन किया गया। गठित कमेटी के सभी सदस्य पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
सफाई व्यवस्था कमेटी में अर्जुन लाल निहार बाज, श्रवण लाल मामू, सरदार मल रूण्डला, महेन्द्र रूण्डला को लिया गया है। टेंट व लाइट व्यवस्था कमेटी में प्रहलाद लोहा पलसानिया, रामेश्वर पलसानिया, गोपाल सिंह ताखर, हरी जी सैनी को लिया गया है। रसोई, ईंधन व हलवाई व्यवस्था कमेटी में फूलचन्द कड़वास, हरी जी सैनी, सुन्दर सरपंच, कालू राम मास्टर, कालू राम,महा हरसहाय नेता, फूलचन्द मास्टर, गिरधारी जी रूण्डला, रामकरण पलसानिया को लिया गया है।
जल व्यवस्था कमेटी में हरी सैनी, जगदीश पलसानिया, सरदार मल पलसानिया, रामेश्वर रूण्डला श्याम वाली को लिया गया है। स्वच्छता व भजन मण्डली कमेटी में पूरण मल पलसानिया, सुरेन्द्र सिंह रूण्डला, हनुमान रूण्डवा, ख्याली राम कश्यप, प्रकाश चन्द लम्भा को लिया गया है। रोशनी एवं सजावट कमेटी में प्रहलाद पलसानिया,नाथू राम रूण्डला, हरी किशन पलसानियाको लिया गया है।
केटरिंग एवं माईक व्यवस्था कमेटी में हरी सैनी, प्रहलाद लोहा पलसानिया, रामेश्वर रूण्डला श्याम वाली को लिया गया है। प्रचार-प्रसार कमेटी में मक्खन लाल, कालूराम रूण्डला, सरदार मल पलसानिया को लिया गया है। प्रसादी वितरण कमेटी में गिरधारी रूण्डला पूर्व सरपंच, कालू राम, रामेश्वर रूण्डला पूर्व सरपंच, सुरेन्द्र अर्जुन, रामकरण पलसानिया, सरदार मल पलसानिया, कैलाश पलसानिया, साधु राम पलसानिया को लिया गया है
मेला शांति व्यवस्था कमेटी में सुन्दर सरपंच, हरिकिशन पलसानिया, बिल्लू सारण, रामकरण रूण्डला, गिरधारी रूण्डला, मक्खन जी मास्टर को लिया गया है
यातायात व्यवस्था कमेटी में गोविंद जांगिड़, कालू राम जीतरवाल को लिया गया है। इधर भंडारे में लगने वाली 41 बोरी चीनी बंशीधर रूण्डला जाजेकला वाले ने देने की घोषणा की एवं 21 पीपा देसी घी (लोटस) 15 किलो जसवीन कन्द्रेशन जगलपुरा राजेन्द्र सेपट ने देने की घोषणा की।
आगामी मीटिंग दिनांक 11/9/2026 को सायंकाल 5 बजे आयोजित की जायेगी। अतः के अध्यक्ष ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर मीटिंग समाप्त की घोषणा की। यह जानकारी मेला कमेटी के सदस्य हरि सैनी ने बताया कि मेले में नामी गिरामी भजन गायकार आएँगे जों कि बाबा कि मान मनुहार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *