मानसरोवर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

www.daylifenews.in
जयपुर। विकास समिति सेक्टर 12 मानसरोवर, जयपुर और राईजिंग होप्स सोसायटी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर (द्वितीय) एवं शहरी सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-12, इन्द्रपथ, मानसरोवर,जयपुर के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा आउट रीच शिविर का आयोजन किया गया ।
राईजिंग होप्स सोसायटी के अध्यक्ष श्याम सुन्दर सारस्वत ने बताया कि शिविर में डा. तरूण तिवाड़ी, ब्लाक सी.एम.एच.ओं. व अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ डा. रजनी शर्मा, (प्रभारी), डा. मीनाक्षी धाकड़, (स्त्री रोग), डा. जितेन्द्र शर्मा, (शिशु रोग), डा. परिक्षिता शर्मा (मेडिसन), डा. निशा शर्मा (चिकित्सा अधिकारी) तथा होम्योपैथिक चिकित्सक डा. विवेक मोहन गुप्ता आदि ने करीब 125 महिलाओं, पुरूषों और बच्चों का स्वास्थ्य चैक कर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया। शिविर में सीबीसी, हीर्मोलोविन, लीवर,किडनी, शुगर,इलेक्ट्रोलाईट, विटमिन फैरेटिन एवं ए.एन.सी. सम्बन्धी सभी जॅाचें निःशुल्क की गई तथा सभी मरीजों को दवाईया भी निः शुल्क उपलब्ध कराई गयीं।
शिविर में कुछ समय के लिए सरवर बन्द होने से मरीजों को जाच कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। विकास समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द जैन ने सभी चिकित्सकों का सम्म्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *