

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में आमजन को यातायात का सुगम संचालन एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत आज न्यू प्युपील्स अकैडमी बगरू वालों का रास्ता के छात्र-छात्राओं को जेब्रालाइन से सड़क पार करने, नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन नहीं चलाने, लाल बत्ती होने पर अपने वाहन को स्टॉप लाइन की पालना करने के साथ ही हेलमेट का स्ट्रीप लगाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने, आगे के वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, बाल वाहिनी के नियमों तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर अच्छा मददगार बनने आदि यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पम्पलेट, पोस्टर वितरण किए गए साथ ही क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर वर्गों सांस्कृतिक संस्था के सूचना मंत्री सुनील जैन द्वारा प्रशंसा पत्र एवं पैन देकर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।