
www.daylifenews.in
मुंबई। गोदरेज इंडस्ट्रीज़ समूह की डीईआई (विविधता, समानता और समावेश) इकाई, ‘गोदरेज डीईआई लैब’ ने ‘गेटवे’ कार्यक्रम लॉन्च किया। यह ‘रिटर्नशिप’ कार्यक्रम है जिसे अनुभवी महिला पेशेवरों के लिए शादी, मातृत्व, बच्चे या परिवार आदि की देखभाल या फिर जीवन में आए अन्य बदलावों के कारण अवकाश लेने के बाद वापस काम पर लौटने का व्यवस्थित मार्ग बनाने के लिए तैयार किया गया है। ‘गेटवे’ अपने कार्यबल में दक्ष महिलाओं को बनाए रखने और उन्हें आगे बढ़ाने के गोदरेज के मौजूदा प्रयासों को आगे बढ़ाएगा। गोदरेज इंडस्ट्रीज में मानव संसाधन एवं कॉर्पोरेट सेवा के समूह प्रमुख, सुमित मित्रा ने कहा: “‘गेटवे’ के जरिए हम महिलाओं के लिए काम पर लौटने के रास्ते अधिक आसान और स्पष्ट बनाना चाहते हैं और समय के साथ, रिटर्नशिप प्रतिभा को मुख्यधारा की नियुक्ति का हिस्सा बनाना चाहते हैं।” गोदरेज डीईआई लैब के प्रमुख, परमेश साहनी ने कहा: ” इस प्रयास का लक्ष्य सिर्फ महिलाओं को वापस लाना नहीं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि अवकाश के बाद वापस आने वाले कमर्चारी संगठन के कुल कार्यबल का सार्थक अंग बनें।” एक्सआईएम भुवनेश्वर की विजेता टीम ने कहा, “हम ‘इंडिया इंक्लूडेड ऑन कैंपस’ जीतने से बेहद उत्साहित हैं, और हमें खुशी है कि हम ऐसे संवाद में योगदान दे रहे हैं जिसका असर बहुत सी प्रतिभाशाली महिलाओं पर पड़ता है।”