आईआईजेएस भारत प्रीमियर 2026 का भव्य शुभारंभ

www.daylifenews.in
मुंबई। आईआईजेएस भारत प्रीमियर के 42वें संस्करण का शुभारंभ बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। हाल ही में यूएई, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और यूनाइटेड किंगडम के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए), और यूरोपीय संघ व न्यूजीलैंड के साथ आगामी समझौतों ने भारतीय आभूषणों के निर्यात परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है और दुनिया के सबसे मूल्यवान बाजारों के दरवाजे तरजीही शर्तों पर खोल दिए हैं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. विजय दर्डा; दमास ज्वेलरी के सीईओ अनंतनारायणन हरिहरन; जीआईए के सीईओ एवं प्रेसिडेंट प्रीतेश पटेल; और सीप्स, एसईजेड मुंबई के विकास आयुक्त ज्ञानेश्वर पाटिल विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके साथ ही जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली, वाइस चेयरमैन शौनक पारिख, लेखा एवं वित्त संयोजक अनिल विरानी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची राय भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली ने कहा, आईआईजेएस भारत प्रीमियर दुनिया की सबसे प्रभावशाली बी2बी रत्न और आभूषण प्रदर्शनियों में से एक के रूप में विकसित हो चुका है। यह वह स्थान है जहां वैश्विक आभूषण उद्योग सोर्सिंग, सहयोग, नए रुझानों की खोज और दीर्घकालिक व्यापारिक साझेदारियां बनाने के लिए एक साथ आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *