
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की मशहूर स्टॉकब्रोकिंग कंपनियों में से एक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने काम करने का अपेक्षाकृत अधिक लचीला, विविधीकृत और कर्मचारी-केंद्रित माहौल प्रदान करने के लिए, काम करने के कई नए तरीकों की घोषणा की। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की घोषणा के अनुरूप है। इस पहल के तहत, 1 जून 2026 से, सभी कॉर्पोरेट और सहायता (सपोर्ट) विभाग, जिनमें परिचालन, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, मानव संसाधन, जोखिम, अनुपालन, विधि एवं सचिव स्तरीय, अनुसंधान और मार्केटिंग शामिल हैं, वे हाइब्रिड मॉडल में काम करेंगे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, नीतिका भाटिया ने कहा, “यह हाइब्रिड मॉडल हमारे कर्मचारियों को सशक्त बनाने, काम में तेज़ी लाने और अपने ग्राहकों को शानदार सेवा प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की बेहतरीन मिसाल है। हमारी इंजीनियरिंग, ग्राहक अनुभव और डिजिटल अकाउंट खोलने वाली टीमें पूरी तरह से घर से (रिमोट) या किसी भी जगह से काम करती रहेंगी।”