हंगर पैंग्स लिमिटेड ने सेबी के पास दाखिल किया डीआरएचपी

www.daylifenews.in
मुंबई। हंगर पैंक्स लिमिटेड, जो ‘बर्मा बर्मा रेस्टोरेंट एंड टी रूम’ का स्वामित्व और संचालन करती है, ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कराया है। एफएंडएस रिपोर्ट के अनुसार, बर्मा बर्मा भारत की सबसे बड़ी विशेष बर्मी व्यंजन आधारित कैजुअल डाइनिंग रेस्टोरेंट चेन है। कंपनी प्रीमियम पैन-एशियन कैजुअल डाइनिंग सेगमेंट में काम करती है और यहां बर्मा की खानपान विरासत, संस्कृति और परंपराओं पर आधारित खास भोजन अनुभव उपलब्ध कराया जाता है। कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ में 2 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों का 150 करोड़ रुपये तक का नया निर्गम और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 2,79,29,760 शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। बिक्री पेशकश के तहत प्रवर्तक शेयरधारक अंकित वीरेंद्र गुप्ता और चिराग नरेंद्र छाजेड़ प्रत्येक 60 लाख शेयर तक बेचेंगे। वहीं, प्रवर्तक समूह की शेयरधारक कंपनी बीबिगप्लास पॉली प्राइवेट लिमिटेड 42 लाख शेयर तक की बिक्री करेगी। निवेशक शेयरधारकों में नेगेन टेक ऑपर्च्युनिटीज एंजेल फंड 64,68,315 शेयर, वेंचर कैटालिस्ट्स एंजेल ग्रोथ फंड 27,72,000 शेयर और एलवी एंजेल फंड 5,25,315 शेयर तक बेचेंगे। अन्य शेयरधारकों में निसर्ग अजयकुमार वखारिया 15,48,540 शेयर, श्वेता शर्मा 2,58,090 शेयर और मेहुल किरीट मेहता 1,57,500 शेयर तक की बिक्री करेंगे। नए निर्गम से प्राप्त शुद्ध राशि का इस्तेमाल भारत में नए बर्मा बर्मा रेस्टोरेंट खोलने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। पैंथोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ की एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *