
www.daylifenews.in
जयपुर। आज श्रीमती सोनिया गांधी की आत्मकथा “बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव” बाजार में आ गई है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री पद त्यागने की घटना का विस्तार से वर्णन किया है।
श्रीमती सोनिया गांधी का जीवन त्याग, तपस्या और संघर्ष की ऐसी मिसाल है, जो वर्तमान भारतीय राजनीति में बहुत विरल है। प्रधानमंत्री के जिस सर्वोच्च पद पर देश की जनता, कांग्रेस पार्टी और यूपीए गठबंधन के तमाम नेता जिन्हें देखना चाहते थे, उन्होंने उसे विनम्रता से अस्वीकार कर दिया। मैं स्वयं उस दिन संसद के सेंट्रल हॉल में मौजूद था, जब यूपीए के सभी सांसद चाहते थे कि श्रीमती सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री बनें। कांग्रेस और यूपीए के सभी नेताओं की भी यही भावना थी, लेकिन उन्होंने सत्ता के सर्वोच्च पद से ऊपर उठकर पार्टी और देश के व्यापक हित को प्राथमिकता दी।
उस वक्त उनकी प्राथमिकता वैचारिक विरोधी आरएसएस-भाजपा की देश को बांटने वाली राजनीति से मजबूती से मुकाबला करने की थी। यह निर्णय उनके राजनीतिक व्यक्तित्व की दृढ़ता, त्याग और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह सब बातें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि आज भी आरएसएस और भाजपा की विभाजनकारी विचारधारा के सामने सबसे बड़ी वैचारिक चुनौती के रूप में गांधी परिवार अग्रिम पंक्ति में है।
उन्होंने लिखा कि गांधी परिवार के खिलाफ चारों ओर से षड्यंत्र किए गए, परन्तु उन्होंने हमेशा इन्हें शालीनता से सहन किया है। तमाम विपरीत परिस्थितियों, व्यक्तिगत हमलों और राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद इस परिवार ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता के लिए संघर्ष जारी रखा है।
अपने एक्स हैंडल पर पूर्व सीएम गहलोत ने लिखा कि श्रीमती सोनिया गांधी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि विचारधारा और सिद्धांतों के लिए त्याग करने का नाम भी है।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2120045939968602275?a=u3YZRab4Hewxcfl-9Q0&s=19