
www.daylifenews.in
जयपुर। ईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने 2026 में अपने पार्टनर स्टैक में नई क्षमताएं जोड़कर इसका उन्नयन किया है, जिसे ‘आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0’ का नाम दिया गया है। इस स्टैक से एआई-आधारित टूल, भागीदार-प्रणाली के साथ बेहतर जुड़ाव और डिजिटल क्षमताओं के ज़रिये बिक्री, ऑनबोर्डिंग और ग्राहक सेवा के संबंध में कंपनी के परामर्शकों (एडवाइज़र) और वितरण नेटवर्क को सहायता मिलती है। कंपनी इस उन्नयन के ज़रिये ग्राहकों की यात्रा आसान बनाना चाहती है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य वितरण अधिकारी, अमिश बैंकर ने कहा, “हमारे एडवाइज़र और वितरण भागीदार ग्राहक को जीवन बीमा समाधान समझने और बीमा लेने में उल्लेखनीय सहायता प्रदान करते हैं। आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0 उन्हें डिजिटल और एआई-आधारित टूल प्रदान करता है, जिससे रोज़मर्रा के काम आसान होते हैं और ग्राहकों के लिए आसानी होती है – उचित उत्पाद ढूंढने तथा कोटेशन बनाने से लेकर ऑनबोर्डिंग और सर्विसिंग तक। इन क्षमताओं को भागीदार प्रणाली के साथ जोड़कर, हम प्रक्रिया को तेज़ और आसान बना रहे हैं ताकि हमारे भागीदार ग्राहक की ज़रूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर सकें।”