
www.daylifenews.in
जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक ईयर 2026-28 के लिए एडमिशन ओपन कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने एमबीए प्रोग्राम्स—एमबीए (हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट), एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट), एमबीए (डेवलपमेंट मैनेजमेंट), एमबीए (हेल्थकेयर एनालिटिक्स) और मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ के लिए एडमिशन ओपन किए हैं। इन प्रोग्राम्स में आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है।
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने कहा, “40+ वर्षों की अपनी विरासत के साथ, आईआईएचएमआर आपके प्रोफेशनल जर्नी को आकार देने में एक महत्वपूर्ण स्टेपिंग स्टोन साबित होगा। हमारा विस्तृत एलुमनाई नेटवर्क, जो ग्लोबली फैला हुआ है, और हमारी मजबूत इंडस्ट्री रिलेशंस, एक ब्राइट फ्यूचर की गारंटी देते हैं।” पब्लिक हेल्थ में ग्लोबल करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट्स मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, जो जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, इंडिया के सहयोग से ऑफर किया जाता है। दो साल के फुल टाइम प्रोग्राम्स का इंडस्ट्री-फोकस्ड करिकुलम मैनेजमेंट कॉम्पिटेंसीज को हेल्थकेयर सिस्टम्स मैनेजमेंट के साथ इंटीग्रेट करता है, जिससे स्टूडेंट्स पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम्स, पब्लिक हेल्थ फैसिलिटीज, कॉर्पोरेट और गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स, तथा कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से मैनेज कर सकें।