हेल्थकेयर लीडरशिप पर आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी का वेबिनार

www.daylifenews.in
जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने अपनी आईआईएचएमआरयू वेबिनार सीरीज के तहत “एडवांसिंग हेल्थकेयर लीडरशिप” विषय पर एक इम्पैक्टफुल सत्र आयोजित किया। इस वेबिनार का उद्देश्य यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (एमपीएच) और एग्जीक्यूटिव मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) प्रोग्राम्स के बारे में उपयोगी जानकारी साझा करना था, जो विशेष रूप से वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। इस नॉलेज-ओरिएंटेड सत्र में 160 पार्टिसिपेंट्स ने भाग लिया, जिनमें एकेडेमिक एक्सपर्ट्स, इंडस्ट्री रिप्रेजेंटेटिव्स और प्रोग्राम से जुड़े पार्टिसिपेंट्स शामिल थे।
अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड हॉस्पिटल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं सीनियर कंसल्टेंट और एग्जीक्यूटिव एमएचए के एलुमनाई डॉ. अंशुल यादव ने अपने प्रोफेशनल एक्सपीरियंस साझा किए। वहीं, वर्ल्ड बैंक में हेल्थ स्पेशलिस्ट और एग्जीक्यूटिव एमपीएच की पार्टिसिपेंट लक्ष्मी श्रीपदा ने प्रोग्राम से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस और लर्निंग शेयर की। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने कहा, “हमारे एग्जीक्यूटिव एमपीएच और एमएचए प्रोग्राम्स वर्किंग प्रोफेशनल्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इन प्रोग्राम्स में फ्लेक्सिबिलिटी, मल्टी-डिसिप्लिनरी अप्रोच और प्रैक्टिकल लर्निंग पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे पार्टिसिपेंट्स अपनी जॉब के साथ-साथ एडवांस्ड नॉलेज को आसानी से अप्लाई कर सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *