इंदिरा तेरी याद में रोया हिन्दुस्तान…

31 अक्टूबर- श्रीमती इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि पर

लेखकः- बाबू खां राही
बूरा-बताशा गली, करौली (राजस्थान)
www.daylifenews.in
इंदिरा तेरी याद में….
इंदिरा तेरी याद में रोया हिन्दुस्तान।
अजर रहेगा अमर रहेगा तेरा ये बलिदान ।।
तेरी उलफत के दीवाने गायें तेरा गान।
जन जन की तुम प्रियदर्शनी कहलाओं महान।
अंदाज नियम तुम्हारे सब बड़े निरालें थे
इसीलिए तो सारे जग ने दिया तुम्हे सम्मान ।
इंदिरा तेरी याद में रोया हिन्दुस्तान।।
नाम जहाँ में रोशन तुमने किया था हिन्दुस्तान का
इतिहास लहू देकर तुमने लिखा था हिन्दुस्तान का।
देश की खातिर हो गईं तुम देश पर कुर्बान
इंदिरा तेरी याद में रोया हिन्दुस्तान।।
इस कलयुग में नवयुवक राही साथ थे तेरे
हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई हाथ थे तेरे
एकता ही राम था तेरा एकता ही रहमान
इंदिरा तेरी याद में रोया हिन्दुस्तान।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *