वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘EDIGE 2026’

www.daylifenews.in
सीहोर। वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वारा प्रथम आईईईई अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘इमर्जिंग डिजिटल इंटेलिजेंस एंड जनरेटिव इंजीनियरिंग’ (EDIGE 2026) का सफल आयोजन किया गया। आईईईई मध्य प्रदेश सेक्शन के तकनीकी सह-प्रायोजन तथा यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कॉन्फ्रेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस एवं जनरेटिव सिस्टम के क्षेत्र में हो रही नवीनतम प्रगति और उनके व्यापक प्रभावों पर विचार-विमर्श किया गया। वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सतीश कुमार मोढ़ ने कहा, “वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी में हमारा विश्वास है कि अंतर्विषयक अनुसंधान, शैक्षणिक उत्कृष्टता और उद्योग जगत के अनुभवों को एक साथ लाकर ही तकनीकी प्रगति को वास्तविक जीवन में प्रभावी परिणामों में परिवर्तित किया जा सकता है।”वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी डॉ टी. बी. श्रीधरन ने स्वास्थ्य सेवा, कृषि एवं शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल इंटेलिजेंस तथा जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोगों और उनकी संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एवं आईईईई, मध्य प्रदेश सेक्शन के अध्यक्ष प्रो. जी. एस. तोमर ने शोधकर्ताओं के बीच सहयोगात्मक विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करने में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के महत्व को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *