
www.daylifenews.in
जयपुर। गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म गुरुवार को कोटपुतली—बहरोड़ जिले के ढाणी तिलाई रूपपुरा (पावटा) में आयोजित शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्री बेढ़म ने श्रद्धालुओं को बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक एकता को और अधिक सशक्त बनाते हैं तथा समाज में आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। इसी गांव में गृह राज्य मंत्री ने श्रीमती ननछी देवी एवं श्री बोदूराम गोरसी की मूर्तियों का अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।