खदीजा रब्बानी ने यूथ वुमंस में कांस्ये पदक जीता

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 24वी स्टेट शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता के डबल ट्रैप प्रतिस्पर्धा में खदीजा रब्बानी ने यूथ वुमेंस श्रेणी में कांस्ये पदक प्राप्त किया। खदीजा रब्बानी ने दो राउंड में 19 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
ग़ौरतलब है कि ख़दीजा ने लगातार दूसरे वर्ष में इस पदक को जीतने में सफलता हासिल कीहै। इससे पहले दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ज़ोन Championship में ख़दिजा ने काँस्य पदक जीता था।
कोच सैयद साद अली ने जानकारी दी की ख़दीजा मात्र एक वर्ष के भीतर 3 पदक जीत कर महत्वकांक्षी शूटर बन रहीं हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *