
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की अध्यक्षता में मुंबई में आयोजित किम्बर्ले प्रोसेस इंटरसेशनल मीटिंग 2026 का सफल समापन हुआ इंटरसेशनल बैठक के दौरान, विभिन्न कार्य समूहों और समितियों ने निगरानी, तकनीकी प्रक्रियाओं, शासन (गवर्नेंस), आंकड़ों और कारीगरों द्वारा किए जाने वाले उत्पादन पर विस्तृत चर्चा की, जिसमें प्राकृतिक हीरा मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन) में पारदर्शिता बढ़ाने, परिचालन व्यवस्था में सुधार करने और विश्वास को मजबूत करने पर लगातार ध्यान केंद्रित किया गया। इंटरसेशनल बैठक के समापन पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ऐसे किम्बर्ले प्रोसेस का समर्थन करता रहेगा, जो मजबूत, पारदर्शी और उद्योग तथा उपभोक्ताओं — दोनों की उम्मीदों के अनुकूल हो। केपी चेयरमैन 2026, सुचिन्द्र मिश्रा ने कहा कि मुंबई इंटरसेशनल बैठक के दौरान हासिल की गई प्रगति किम्बर्ले प्रोसेस को विश्वसनीय, प्रासंगिक और वैश्विक हीरा व्यापार के बदलते स्वरूप व उपभोक्ताओं की उम्मीदों के अनुकूल बनाए रखने के प्रति सदस्यों और पर्यवेक्षकों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।