लोहानी ने मोबाइल लौटा कर फिर पेश की मिसाल

जाफर खान लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर के मजदूर नेता अब्दुल अजीज लोहानी ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। AEN ऑफिस में मिला एक Vivo मोबाइल उन्होंने मालिक को लौटा दिया। ये पहला मौका नहीं है, लोहानी इससे पहले भी कई बार सड़क पर, बाजार में और कार्यालय परिसर में मिले मोबाइल और नकद राशि अपने खर्चे पर मालिकों तक पहुंचा चुके है। मोबाइल पाकर अब्दुल सलाम की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। इस ईमानदार कार्य की जानकारी जब अधिकारियों तक पहुंची तो सभी ने अब्दुल अजीज लोहानी की दिल खोलकर प्रशंसा की। DIG अरशद अली, विधायक मनीष यादव और शाहपुरा SDM क़र चुके है सम्मान।
इस नेक कार्य के लिए DIG अरशद अली, स्थानीय विधायक मनीष यादव और शाहपुरा sdm साहब आदि ने मजदूर नेता अब्दुल अजीज लोहानी को सम्मानित क़र चुके है
अधिकारियों ने कहा कि आज के दौर में जहाँ लोग महंगी चीजें रख लेते हैं, वहीं लोहानी ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर समाज को एक संदेश दिया है। इधर XEN और AEN साहब ने भी कहा – “आज भी ईमानदारी जिंदा है, ऐसे लोगों से ही विभाग का नाम रोशन होता है।” और कहा कि ऐसे ईमानदार लोगों से ही समाज और प्रशासन का भरोसा बना रहता है। क्षेत्र में इस घटना की चारों तरफ चर्चा हो रही है और लोग अब्दुल अजीज लोहानी की ईमानदारी को सलाम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *