मनोहरपुर में दीपावली पर बाजारों में रोशनी की गई

उल्लास-रोशनी का पर्व दीपावली हर्षोल्लास से मनाया

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे में रोशनी का पर्व व उमंग उल्लास के साथ मनाया गया। कस्बेवासियों ने शुभ मुहूर्त में अपने घरों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन कर सुख समृद्धि की मंगल कामना की। साथ ही पटाखे और रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान सरोबार हो उठा। मंदिरों से लेकर घर पूरी तरह रंग बिरंगी आकर्षक रोशनी से जगमगा उठे। महिलाओं बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी का आनंद लिया।
दीपावली के दिन सुबह से कस्बे के मुख्य बाजारों में खरीदारी करने के लिए अच्छी खासी भीड़ रही। कस्बेवासियों ने घरेलू साज सज्जा, मांडने,दीपक, लक्ष्मी पूजन सामठी, फल फूल, सुंदर वस्त्र, मिठाई, खरीदते नजर आए। साथ ही शहर वासियों ने कपड़े और वाहन भी खरीदे। बाजारों में पटाखे की अस्थाई दुकानों पर भी कस्बेवासी पटाखे खरीदते नजर आए।
दीपावली को शाम को कस्बेवासियों ने सुंदर वस्त्र पहनकर शुभ मुहूर्त में घरों में दीप प्रज्वलित किये। इसके बाद इसके बाद शुभ मुहूर्त में भगवान गणेशजी, लक्ष्मी जी सरस्वती देवी, भगवान कुबेर से सुख समृद्धि की कामना के साथ पूजन किया। लक्ष्मी पूजन के पश्चात कस्बेवासी अपने परिवारों के साथ बाजार की रोशनी देखने गए।
कस्बे के गांधी चौक, सैय्यद बाबा मार्किट सहित अनेक जगह आकर्षक सजावट और रोशनी की गई। शहर के मुख्य बाजार रोशनी से गुलजार नजर आ रहे थे। शहर में दीपावली के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा वहीं शहरवासियों ने शनिवार को गोवर्धन को सुबह गोवर्धन पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की इसके पश्चात महिला, पुरुष, और बच्चों ने सुंदर परिधान पहनकर अपने रिश्तेदारों के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *