
www.daylifenews.in
राष्ट्रीय। भारत के अग्रणी समकालीन फाइन ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, मिआ बाए तनिष्क ने त्योहारों के खुशनुमा माहौल की चमक को बढ़ाते हुए पेश किया है अपना नया कलेक्शन ‘लाइटस्केप्स’। यह कलेक्शन त्योहारों के दौरान घरों और उत्सवों को रोशन करने वाली खूबसूरत लाइट्स के जादू से प्रेरित है। प्लेन सोने, नेचुरल डायमंड्स और रंगबिरंगे स्टोन्स में 230 से अधिक आकर्षक डिज़ाइन्स का यह कलेक्शन, अनूठी कारीगरी, आधुनिक स्टाइलिंग और रोशनी की शानदार चमक का एक बेहतरीन संगम है। मिआ बाए तनिष्क की बिजनेस हेड, श्यामला रमणन ने कहा, “हम देख रहे हैं कि ग्राहक अब ऐसे डिज़ाइन्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो आज के मॉडर्न लुक के साथ-साथ हर मौके पर फिट बैठते हों, ताकि वे इन आभूषणों को त्योहारों के साथ-साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा भी बना सकें। ‘लाइटस्केप्स’ के साथ हमने इसी बदलाव को अपने आभूषणों में उतारा है, जो त्योहारी चमक, अनोखे डिज़ाइन और डेली-वियर की उपयोगिता का एक शानदार संगम है।” मिआ बाए तनिष्क की हेड ऑफ डिज़ाइन, इशिता कुमार ने कहा, “‘लाइटस्केप्स’ के साथ, हम त्योहारों के इस खुशनुमा माहौल को ऐसे आभूषणों के रूप में जीवंत कर रहे हैं, जिन्हें हर दिन पहना, पसंद किया और दिल से महसूस किया जा सके।”