वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी और कॉकेशस यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

www.daylifenews.in
सीहोर। वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने कॉकेशस यूनिवर्सिटी, जॉर्जिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग का एक ढांचा तैयार करना है। इस एमओयू के तहत, दोनों संस्थानों के बीच अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट प्रोग्राम्स के छात्रों की मोबिलिटी, फैकल्टी और स्टाफ एक्सचेंज, जॉइंट रिसर्च व कंसल्टेंसी पहल, सेमिनार और एकेडमिक बैठकों में भागीदारी, शैक्षणिक संसाधनों का आदान-प्रदान, और शॉर्ट-टर्म एकेडमिक प्रोग्राम्स व कोलैबोरेटिव प्रोजेक्ट्स का विकास शामिल होगा। कादम्बरी एस विश्वनाथन असिस्टेंट वाईस प्रेसिडेंट, वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने कहा: वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी में, हम एक ऐसा ग्लोबली कनेक्टेड लर्निंग एनवायरनमेंट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहाँ छात्रों और फैकल्टी को विविधतापूर्ण दृष्टिकोण, विचारों और अनुभवों का लाभ मिल सके। कॉकेशस यूनिवर्सिटी के साथ हमारी यह साझेदारी इसी दिशा में एक और कदम है। डॉ. टी. बी. श्रीधरन प्रो-वाईस चांसलर, वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने कहा: कॉकेशस यूनिवर्सिटी के साथ यह साझेदारी फैकल्टी, रिसर्चर्स और छात्रों को ऐसी पहलों पर एक साथ काम करने का अवसर देती है जो टीचिंग एक्सीलेंस, रिसर्च और ग्लोबल लर्निंग में योगदान देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *