एनबीबीएल ने पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस को नए बिलर के रूप में जोड़ा

www.daylifenews.in
मुंबई। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड ने भारत कनेक्ट इकोसिस्टम पर बीमा श्रेणी के तहत डाक जीवन बीमा को एक ‘बिलर’ के रूप में जोड़ा है। भारतीय स्टेट बैंक ने ‘बिलर ऑपरेटिंग यूनिट’ के रूप में डाक जीवन बीमा को इस प्लेटफॉर्म पर लाने का कार्य किया है। इस सुविधा से अब पॉलिसीधारक अपनी पसंद के किसी भी भारत कनेक्ट-सक्षम ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से आसानी से अपने प्रीमियम का भुगतान कर सकेंगे।
डाक सेवाओं के महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने कहा, “पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) और ग्रामीण पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरपीएलआई) का भारत कनेक्ट (बीबीपीएस) के साथ एकीकरण डाक विभाग की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।” स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा, “हमें पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस को भारत कनेक्ट प्लेटफॉर्म पर शामिल कर हम आवश्यक वित्तीय सेवाओं के लिए डिजिटल भुगतान ढांचे को मजबूत कर रहे है।” एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड की एमडी और सीईओ, नुपुर चतुर्वेदी ने कहा: “इस जुड़ाव के साथ, हमारा लक्ष्य देश भर के पॉलिसीधारकों के लिए प्रीमियम भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *