बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी

www.daylifenews.in
मुंबई। बैंक ऑफ़ बड़ौदा एवं रिलायंस जियो ने ‘बॉब वर्ल्ड लाइट’ मोबाइल बैंकिंग ऐप के शुभारंभ हेतु साझेदारी की घोषणा की। यह जियोफोन प्राइमा 4जी डिवाइस पर फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया पहला व्यापक मोबाइल बैंकिंग ऐप है। यह ऐप बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ किसी भी अन्य बैंक के ग्राहकों के लिए भी सरल और सुविधाजनक स्व-पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध होगी।
डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, वर्तमान में ‘बॉब वर्ल्ड’ मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म रिटेल ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है तथा ‘बॉब वर्ल्ड बिज़नेस’ मर्चेन्ट, एमएसएमई तथा कॉर्पोरेट ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करता है।” डॉ. सुनील दत्त, अध्यक्ष, रिलायंस जियो इंफोकॉम ने कहा, “बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ हमारी साझेदारी लाखों उपयोगकर्ताओं को बड़े पैमाने पर बाधारहित डिजिटल बैंकिंग सुविधा प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *