
www.daylifenews.in
जयपुर। यह अल्लाह ही का फजल व करम और इनायत ए खास है कि इस बार फिर अहलिया के साथ हज ए बैतुल्लाह की साअदत नसीब हो रही है। 27 अप्रैल को रात 8.30 बजे जयपुर से फ्लाइट है।
मुझ कमजोर, नातवां, हकीर, ओर आजीज़ बंदे से कोई ग़लती हुई हो तो माफ फरमाए। कोई हक तलफी हुई हो तो उसकी तलाफी फरमाले। दुआ फरमाए कि अल्लाह अज़ीज़ व कदीर हमारे सफर को आसान और हज को उसकी असल रूह, दिल की पूरी हुजूरी ओर यकसूई के साथ अदा करने ओर इसको हज ए म़बरूर के दर्जे की शरफ ए कबूलियत व तौफीक अता फरमाइए।
मेरे लिए आपसे ताल्लुक ए खास का यह तकाजा भी जरूर याद रहेगा कि में रोज़ा ए रसूल saws पर आपकी जानिब से दरूद व सालाम पेश करूं ओर खाना ए काबा के साए में आपकी खैर व आफियत की दुआ करूं। साथ ही जल्द अल्लाह आपको भी इस अज़ीम सादत से नवाजे। इंशा अल्लाह।