
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बा में शहीद राजेश जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुराणा में प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा के सेवाकाल पूर्ण करने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रधानाचार्य शर्मा का अभिनंदन कर उनके कार्यकाल की सराहना की।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने विद्यालय में रहते हुए शिक्षा एवं विद्यार्थियों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके सेवाकाल के अनुभव एवं योगदान को विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा।
कार्यक्रम में वर्तमान सरपंच जयराम मीणा, पूर्व सरपंच नरेश कुमार, अभिभावक अध्यक्ष गजानन, वार्ड पार्षद राजेंद्र असवाल, मनोज आगरवाले, शिवनारायण जाट, प्रहलाद शर्मा, जयप्रकाश मान, रवि प्रकाश, महेश कुमार, मामराज शर्मा, कविता, कमला सहित कवि कमल मनोहर तथा नोडल विद्यालय के अधीन आने वाले शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।