
शैलेश माथुर की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
सांभरझील। पुरानी धान की स्थित अग्रसेन महाराजा की धर्मशाला में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न बीआर अंबेडकर जयंती समारोह एवं राजेश गुर्जर जिला अध्यक्ष दक्षिण देहात व ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री निर्मल कुमावत का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मौजूद सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा बाबा साहेब के दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा संविधान की रक्षा के लिए कृत संकल्प है। इस मौके पर स्थानीय स्तर पर भाजपा के लिए समर्पण की भावना रखते हुए जीवन भर सेवा देने वाले दिवंगत नेताओं को भी याद किया गया। दिवंगत नेताओं में पूर्व जिला मंत्री कैलाश काला, पंडित जुगल किशोर व्यास व नाथू लाल कयाल को मरणोपरांत उनके परिवार जनों को उनकी स्मृति में मोमेंटो प्रदान कर दुपट्टा पहनाया गया। सम्मान समारोह की श्रृंखला में भाजपा के वर्तमान वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, पूर्व चेयरमैन घनश्याम सांभरिया, राजेंद्र नारनोली, पंडित हरिदास शर्मा, महिला मोर्चा की रामेश्वरी देवी कुमावत, पूर्व पार्षद शंभूलाल माली, सिंधी समाज के उधवदास जयरमानी व रामेश्वर कुमावत को भी स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र डांगरा ने बताया कि अभिनंदन समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी राजेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष शिवजी राम कुमावत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव, चैयरमेन बाल किशन जांगिड़ व पूर्व प्राचार्य डॉक्टर ज्ञान प्रकाश दायमा की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प दोहराया तथा बाबा साहेब के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।