
www.daylifenews.in
मुंबई। एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की प्रमुख कंपनी, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड ने मुंबई के बॉम्बे एक्ज़ीबिशन सेंटर में आयोजित गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया 2026 के दौरान अपने नए डेनिम इनोवेशन को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी में, कंपनी ने एडब्ल्यू/27 सीज़न के लिए अपने इंडिगो-प्रेरित नए डेनिम कलेक्शन ‘In-DIG’o Alchemy – Where chemistry creates character’ का अनावरण भी किया। आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक, राजीव गुप्ता ने कहा, ‘‘इस कलेक्शन के ज़रिए, हमने डेनिम के सबसे ज़रूरी और सबसे अभिव्यक्तिशील, दोनों ही रूपों को गहराई से समझा है।” एलएनजे डेनिम (आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड) के डिप्टी बिज़नेस हेड और सीएमओ आशीष भटनागर ने कहा, ‘‘इस कलेक्शन में रोज़मर्रा के इस्तेमाल वाले बेसिक प्रोडक्ट्स से लेकर हाई-परफॉर्मेंस और शानदार डेनिम सॉल्यूशंस तक शामिल हैं। यह ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने पर हमारे फोकस को दर्शाता है जो उपभोक्ताऔर उद्योग की बदलती ज़रूरतों के अनुसार बदल सकें और भविष्य के लिए तैयार रहें।’’