
www.daylifenews.in
मुंबई। देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में ₹42,551 करोड़ का न्यू बिजनेस प्रीमियम दर्ज किया, जबकि 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में यह ₹35,577 करोड़ था। सिंगल प्रीमियम में 31 मार्च 2025 की तुलना में 28% की वृद्धि दर्ज की गई।
सुरक्षा (प्रोटेक्शन) पर स्पष्ट फोकस स्थापित करते हुए, एसबीआई लाइफ का प्रोटेक्शन न्यू बिजनेस प्रीमियम 31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष में ₹4,622 करोड़ रहा, जो 13% की वृद्धि को दर्शाता है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष में एसबीआई लाइफ का कर पश्चात लाभ ₹2,470 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2% अधिक है।एसबीआई लाइफ की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) भी 9% बढ़कर 31 मार्च 2026 तक ₹4,87,163 करोड़ हो गई, जो 31 मार्च 2025 में ₹4,48,039 करोड़ थी।
कंपनी के पास 3,58,506 प्रशिक्षित बीमा पेशेवरों का विविध वितरण नेटवर्क है और देशभर में 1,230 कार्यालयों के साथ मजबूत उपस्थिति है।