एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का नया बिजनेस प्रीमियम 20,259 करोड़ पहुंचा

www.daylifenews.in
मुंबई। देश की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में से एक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई अवधि के लिए 20,259 करोड़ रुपये का नया बिजनेस प्रीमियम दर्ज किया है। 30 सितंबर, 2025 को समाप्त हुई अवधि के लिए यह प्रीमियम 18,349 करोड़ रुपये था। 30 सितंबर, 2025 को समाप्त हुई अवधि की तुलना में रेगुलर प्रीमियम में 21% की वृद्धि हुई है। सुरक्षा (प्रोटेक्शन) पर विशेष ध्यान देते हुए एसबीआई लाइफ का प्रोटेक्शन न्यू बिजनेस प्रीमियम 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई अवधि के लिए 3,235 करोड़ रुपये रहा, जो 46% की वृद्धि है। प्रोटेक्शन इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम में 20% की वृद्धि दर्ज की गई और 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई अवधि के लिए यह 446 करोड़ रुपये रहा। इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम 13,732 करोड़ रुपये रहा, जो 30 सितंबर, 2025 को समाप्त हुई अवधि की तुलना में 13% की वृद्धि है। कंपनी के पास 3,94,574 प्रशिक्षित बीमा पेशेवरों का एक व्यापक वितरण नेटवर्क है और पूरे देश में इसके 1,244 कार्यालय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *