जयपुर विधानसभा सत्र के लिए 4 विद्यार्थियों का चयन

पीएम श्री बापू नगर में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का समापन
www.daylifenews.in
भीलवाड़ा। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापू नगर में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रबल (PRABAL) कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता नानकानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में बदनोर के अतिरिक्त भीलवाड़ा जिले के सभी 13 ब्लॉकों से 13 छात्रों और 13 छात्राओं सहित कुल 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
दो दिन तक चले इस कार्यक्रम में पहले दिन विद्यार्थियों के परिचय सत्र के पश्चात आशु भाषण और पैनल चर्चा का आयोजन किया गया, तथा दूसरे दिन नाट्य प्रस्तुतियाँ हुईं। इन सभी प्रतियोगिताओं के समग्र मूल्यांकन के आधार पर जिले से 2 बालकों और 2 बालिकाओं, कुल 4 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जो आगामी दिनों में जयपुर में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस कार्यक्रम में माॅक विधानसभा का भी प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें गौरव कुमारी का सहयोग सराहनीय रहा।
चयनित विद्यार्थी इस प्रकार हैं:
छात्रा वर्ग में :
प्रथम – अनुष्का सिंह (महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, लेबर कॉलोनी)
द्वितीय – पलक नामदेव (पीएम श्री राउमावि, मांडलगढ़)
छात्र वर्ग में :
प्रथम – अशरफ शेख (राउमावि, मोङ का निम्बाहेड़ा, आसींद)
द्वितीय – सांवरमल बावरी (राउमावि, बोरङा बावरियान शाहपुरा)
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर जसवंत कंवर तथा उप महापौर राधेश्याम सोमानी रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश सुथार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा विजयपाल वर्मा, समग्र शिक्षा के APC पंकज जैन, कार्यक्रम अधिकारी श् सुनील राय पोरवाल, नीरज गंगवाल एवं योगेश दाधीच, SMC सदस्य लक्ष्मण सिंह राठौड़, लव कुमार जोशी, सुनीता स्वर्णकार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में कौशल श्रृंगी, अंशु वर्मा, अरुण शर्मा, दिनेश शर्मा, सुनील डीडवाना, सतीश व्यास तथा महेंद्र धायल रहे।
कार्यक्रम का संचालन स्नेहलता सनाढ्य ने किया। अंत में उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी सुहील ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *