
www.daylifenews.in
मुंबई। जहाज निर्माण, शिप मैनेजमेंट और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में शामिल एसएचएम ग्लोबल को समुद्री क्षेत्र के लिए स्वदेशी लाइफबोट्स विकसित कर भारत की समुद्री क्षमताओं को आगे बढ़ाने में अहम योगदान के लिए इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण के. मिश्रा ने सम्मानित किया। पालफिंगर मरीन के सहयोग से तैयार की गईं और आईआरएस की टाइप-अप्रूवल सर्टिफिकेशन हासिल करने वाली ये लाइफबोट्स, समुद्री और ऑफशोर इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित हुई हैं। इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण के. मिश्रा ने कहा, “मैं एसएचएम ग्लोबल को उनका सपना हकीकत में बदलने के लिए मुबारकबाद देता हूं।”आईआरएस के सीनियर प्रिंसिपल सर्वेयर टी. घोष ने कहा, “यह एक जटिल प्रोजेक्ट था, क्योंकि इस तरह की लाइफबोट पहले कभी भारत में नहीं बनाई गई थी।”एसएचएम ग्लोबल के मैरीटाइम सेफ्टी एंड सिक्योरिटी के सीईओ मोहम्मद हाजी ने कहा, “यह भारत में स्वदेशी समुद्री सुरक्षा समाधान विकसित करने के लिए हमारी टीमों की मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”