
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। निकटवर्ती ढाणी अंतावाला ग्राम उदावाला में स्तिथ जन जन की आस्था के केंद्र श्री श्री 1008 श्री भोमिया जी महाराज का 25 वां भंडारा व मेला भरा।
यादव समाज मनोहरपूर के अध्यक्ष महेश जड़वाल व समाज सेवी छित्तर मल यादव ने बताया कि मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से हो गई थी शाम 4 बजे बाद देशी के लड्डू पूड़ी और सब्जी का भंडारा प्रारम्भ हुआ, खाना बड़ा ही स्वादिष्ट था जिसे भक्त बड़े चाव से खाए। भक्त श्री श्री 1008 श्री भोमिया जी महाराज के मत्था टेक कर सुख शांति की प्रार्थना की।
इसके बाद पंगत प्रसादी ली गई महिलाओं व पुरुषों के बैठने की अलग अलग व्यवस्था की गई! इधर आइसक्रीम कुल्फी खिलौने आदि की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। राजनीतिक सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की! भक्तों ने बताया कि जो भी भक्त आता है उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि राम नारायण बाडिगर उम्मेद टाटला साधु राम खडोतिया मक्खन जड़वाल लालचंद जड़वाल राम शरण जड़वाल कन्हैया लाल जड़वाल गणपत ठुकरान बाबूलाल जड़वाल मोहनलाल जड़वाल भोलाराम जड़वाल सुरेंद्र कुमार जड़वाल प्रकाश जड़वाल गोपाल जड़वाल सीताराम ठुकराण, रोहिताश डाबड ,कान जी डाबड, सीताराम ठुकराण, गणपत ठुकराण मक्खन जड़वाल धौला राम जड़वाल आदि उपस्तीथ थे।